AD CODES

मध्य प्रदेश करेगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की मेजबानी ( madhya pradesh to Host Khelo India Youth Games 2022 )

 

मध्य प्रदेश करेगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की मेजबानी



चर्चा में क्यों?

  • 20 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली के अशोक होटल में हुए उद्घोषणा कार्यक्रम में कंद्रीय एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने 5वें ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022’ की मशाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपते हुए बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी इस बार मध्य प्रदेश करेगा।

प्रमुख बिंदु

  • 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का आयोजन प्रदेश के 8 नगर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, महेश्वर और बालाघाट में 31 जनवरी से 11 फरवरी, 2023 के बीच होगा।
  • मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि राज्य में वर्ष 2003 में खेल बजट 5 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़ कर 350 करोड़ रुपए हो गया है तथा प्रदेश में 18 खेलों की 11 अकादमियाँ स्थापित की गई हैं।
  • उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को न सिर्फ अकादमी में बुनियादी सुविधाएँ मिलेंगी बल्कि हर ज़िले में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, कोचिंग और प्रशिक्षण की व्यवस्था भी बेहतरीन मिलेगी।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में खेलों का वातावरण बनाए रखने के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ की जा रही हैं। इसमें बुजुर्गों की प्रतियोगिताएँ भी करवाई गई हैं।
  • उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार पारंपरिक खेल मलखंब को भी शामिल किया है। मलखंब मध्य प्रदेश का राज्य खेल है तथा इस खेल में राज्य के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश में अग्रणी है।
  • विदित है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में मध्य प्रदेश के पारंपरिक खेल मलखंब और ब्रेक डांसिंग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।
  • ज्ञातव्य है कि ब्रेक डांस को पेरिस ओंलिपिक-2024 में खेल के रूप में शामिल किया गया है।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.