AD CODES

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत | Mountain of Madhya Pradesh

 मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत निम्नलिखित हैं:





विंध्यांचल

                विंध्यांचल का कगारी क्षेत्र राज्य में अवस्थित है। यह पूर्व से भांडेर-कैमूर श्रेणी से पश्चिम में मुरैना आदि तक मध्य प्रदेश की उत्तरी सीमा निर्धारित करता है।


राजपीपला पर्वत श्रेणी

                 यह पश्चिमी भाग से प्रारम्भ होकर पूर्व में बुरहानपुर दर्रे तक जाती है। राजपीपला की पहाड़ियां, अखरानी पहाड़िया, बड़वानी पहाड़िया, बीजागढ़ तथा असीरगढ़ पहाड़िया इसी भाग में है। यहां से ताप्ती नदी निकलती है।

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी

               बुरहानपुर दर्रे के पूर्व में सतपुड़ा श्रेणी है, सतपुड़ा की अधिकतम ऊंचाई वाली चोटी धूपगढ़ है (1350 मीटर) जो महादेव पर्वत श्रेणी में ही स्थित है ।


मैकल पर्वत श्रेणी

             श्रेणी का पूर्वी भाग मैकल का पठार कहलाता है। इसकी पूर्वी सीमा अर्धचन्द्राकार है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.